Share this post with:
भोपाल। मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश को लेकर सस्पेंस है। बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 31 मार्च की जगह 30 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। उधर, सरकार के पास कुछ ऐसे भी सुझाव आए हैं कि शासकीय अवकाश को यथावत 31 मार्च को ही रखा जाए। अब सरकार विचार-मंथन में जुटी हुई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने इस मामले में और सुझाव ले रहा है। पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में महावीर जयंती के सरकारी अवकाश की तिथि में संशोधन करने का आग्रह किया है। विधायक ने मांग की है कि प्रदेश में 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश घोषित किया जाए। कांग्रेस विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक इस वर्ष 30 मार्च को मनाया जाएगा। विधायक ने बताया कि मध्य प्रदेश राजपत्र (असाधारण) के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्तमान में 31 मार्च (मंगलवार) को छुट्टी घोषित की है, जिसे जनभावनाओं और धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए बदलने की आवश्यकता है। पत्र में यह भी तर्क दिया है कि जबलपुर हाईकोर्ट ने भी अपनी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए 30 मार्च को ही अवकाश घोषित किया है। विधायक ने पूर्व में होली के पर्व पर शासन द्वारा किए गए संशोधनों का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री से इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है।
Share this post with:
29 May 2026 31 Views
30 May 2026 13 Views
30 May 2026 11 Views
29 May 2026 48 Views
28 May 2026 59 Views
27 May 2026 62 Views