Share this post with:
00 अनेक श्रद्धालु महिलाओं से आचार्य चेतन दंडवते ने मंत्रोच्चार करते हुए पार्थिव शिवलिंग पूजन व रुद्राभिषेक कराया
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में पार्थिव शिवलिंग पूजन का श्रद्धामय आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने हाथों से मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग बनाया और विधि विधान से उसकी पूजा- अर्चना की। मंडल के सचिव आचार्य चेतन दंडवते ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि सावन माह के विशेष अवसर पर 33 महिलाओं ने पार्थिव शिवलिंग का पूजन कर रूद्राभिषेक भी किया। मंडल परिसर आचार्य दंडवते के मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। आरती के बाद फलाहार और प्रसाद वितरण किया गया। पूजन व प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभासदों ने महाराष्ट्र मंडल के सामाजिक कार्यों को बढ़ाने और गति प्रदान करने का संकल्प लिया। उन्होंने पूजा के दौरान बताया कि भगवान श्रीराम ने लंका जाकर रावण वध करने और मां सीता को वहां से वापस लाने से पहले रामेश्वरम में समुद्र तट पर मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग बनाकर उसका पूजन किया था।
दंडवते के अनुसार पूजन कार्यक्रम में मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, उपाध्याक्ष गीता श्याम दलाल, कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अचला मोहरीकर, अलका कुलकर्णी, प्रांजल बल्लाल, अपर्णा वराड़पांडे, श्यामल जोशी, मृदुला कालेले, वैशाली अजय जोशी, नम्रता देशपांडे, विपुला शेजवलकर, सृष्टि दंडवते, आयुष शिर्के, प्रमिला मिश्रा, प्रमिला तिवारी, आस्था काले, श्वेता कुसरे, यशस्वी पिंपलापुरे, जयश्री भुरे, जया भावे, माधुरी इंचुलकर, स्वाती मैराल, रैना पुराणिक, स्मिता कोमजवार, मयूरी तिवारी, रोमी दत्ता, सोनल परचुरे, अनुजा महाडिक, संगीता कवीश्वर, कीर्ति हिशीकर और सौम्या इंगले ने पूजन किया।
Share this post with:
15 Aug 2026 33 Views