CNIN News Network

महाराष्ट्र मंडल ने दिवाली पर जरूरतमंदों को वितरित किए रेडीमेड कपड़े

07 Nov 2026   13 Views

महाराष्ट्र मंडल ने दिवाली पर जरूरतमंदों को वितरित किए रेडीमेड कपड़े

Share this post with:

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति ने प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी बंजारी नगर सहित विभिन्न स्थानों पर हर आयु के जरूरतमंदों को बड़े पैमाने पर रेडिमेड कपड़ों का वितरण किया। दीपावली के अवसर पर युवा समिति के समन्वयक शुभम् पुराणिक ने अपनी टीम को एकजुट किया और महाराष्ट्र मंडल के समस्त प्रकल्पों पर लगभग पखवाड़े भर पहले सभासदों व समाजसेवियों की मदद से रेडिमेड कपड़े जुटाए, ताकि हम सभी की दिवाली नये कपड़ों के साथ, खुशियों के साथ, हर्षोल्लाह के साथ मने। इसी समर्पण की भावना के साथ महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति ने शुभम् पुराणिक के नेतृत्व में श्रावणी मुकादम, उदित बक्षी, आदित्य गृहे, अक्षदा मातुरकर सहित अनेक युवा सभासदों ने जरूरतमंद लोगों को रेडिमेड कपड़े वितरित किए।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन गोविंद दंडवतें सहित पूरी कार्यकारिणी ने कपड़े समर्पित करने वाले सभासदों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही अपेक्षा भी की कि भविष्य में महाराष्ट्र मंडल को सेवाभावी कार्यों में इसी तरह सभी का प्रेरक सहयोग मिलेगा। कार्यकारिणी ने उन जरूरतमंद लोगों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने अपनी दिवाली को और भी खूबसूरत व अविस्मरणीय बनाने के लिए महाराष्ट्र मंडल के कपड़ों को स्वीकार किया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web