Share this post with:
00 सड्डू- मोवा महिला केंद्र ने मनाया कोजागिरी उत्सव
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सड्डू- मोवा महिला केंद्र ने कोजागिरी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ भुला बाई के गीत गाए। सड्डू- मोवा केंद्र की संयोजिका शालिनी जोशी ने बताया कि मेट्रो पार्क स्थित माधवी मोघे के निवास पर कोजागिरी उत्सव आयोजित किया गया। विनया करदले, दिप्ती मुक्तिबोध, मंजुषा कालकर के साथ मिलकर सभी ने भुला बाई के गाने गाए। सब अपने घर से भुलाबाई के लिए खाऊ (खाद्य पदार्थ) डिब्बे में लाए थे। बिना खोले डिब्बे में क्या है बताना था। तत्पश्चात भोग लगाकर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
शालिनी जोशी ने बताया कि फिर एक गेम खेला गया। इसमें एक बोर्ड पर 10 गिलास, चार तीन दो और एक के क्रम में रखे थे। चांद पर गाना गाते- गाते टेबल पर एक टप्पा दे कर ग्लास में गेंद डालना था। नंबर में बॉल के साथ गाने में भी नंबर दिया गया। इसमें प्रथम मंजुषा काळकर, द्वितीय दिप्ती मुक्तिबोध, तृतीय शीतल तलेगाँवकर रहीं। इस अवसर पर उर्वशी उरगांवकर, मनीषा होशंगाबादे, जया चांदवसकर, माणिक आचार्य, मृणालिनी सुरावधनीवार, अर्चना भंडारकर, प्राजक्ता एतुलवार, प्राजक्ता ठाकरे , रेणुका पुराणिक, आरती पोद्दार, सविता अलोणे, माधुरी बर्वे सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
Share this post with:
30 Oct 2026 43 Views
29 Oct 2026 44 Views
29 Oct 2026 31 Views