Share this post with:
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की 91वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार देर शाम को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मराठी सोहळा (मेला) का शुभारंभ हुआ। मंडल के महिला केंद्रों, सर्व मराठी समाज और सर्व समाज की महिलाओं ने एक से एक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा, जिसे दर्शक अरसे तक याद रखेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले मराठी मेले के आकर्षक स्टाल्स का विधिवत शुभारंभ विशेष अतिथि चांगदेव ज्ञानीराम भेंडारकर ने किया। वहीं मेले का उद्घाटन दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की डायरेक्टर आस्था गोडबोले कार्लेकर और सुप्रसिद्ध समाजसेवी भारती ठाकुर ने किया। मराठी मेले में मुख्य लॉबी में शेखर क्षीरसागर टीम द्वारा बनाई गई भव्य खूबसूरत रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
मुख्य अतिथि आस्था कार्लेकर ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल निश्चित ही हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है। कला के क्षेत्र में मंडल को और अधिक काम करके स्थानीय लोक कलाकारों को आगे लाने, मंच प्रदान करने की दिशा में काम करना चाहिए। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर इस उद्देश्य को लेकर महाराष्ट्र मंडल के साथ काम करने को तैयार है, ताकि छत्तीसगढ़ का पंथी, करमा, राउत, सुआ जैसी लोक नृत्य और आर्ट फार्म को पूरे देश में सामने लाया जा सके।
Share this post with:
24 Oct 2026 12 Views
23 Oct 2026 28 Views
23 Oct 2026 41 Views
23 Oct 2026 30 Views
22 Oct 2026 59 Views
22 Oct 2026 52 Views