Share this post with:
बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने आज बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर नैला-चांपा स्टेशनों के मध्य नवनिर्मित चौथी रेल लाइन का संरक्षा निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर श्री राकेश रंजन, प्रधान मुख्य इंजीनियर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर सहित मंडल के विभिन्न विभागों के शाखाधिकारी उपस्थित रहे।
चांपा स्टेशन को नवनिर्मित चौथी रेल लाइन से जोडऩे तथा जांजगीर नैला-चांपा रेलखंड में रेल परिचालन क्षमता, सुगमता एवं संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने की दिशा में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य संबंधित समग्र तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के विभिन्न तकनीकी पहलुओं, सिग्नलिंग एवं दूरसंचार उपकरणों, रेल लाइन कनेक्टिविटी, परिचालनिक व्यवस्थाओं, कार्य निष्पादन की योजना तथा संरक्षा संबंधी प्रावधानों की समीक्षा कर संरक्षा मानकों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Share this post with:
27 Nov 2026 0 Views
27 Nov 2026 1 Views
27 Nov 2026 21 Views
25 Nov 2026 527 Views
25 Nov 2026 513 Views
24 Nov 2026 692 Views