CNIN News Network

महापौर से मिले रायपुर नगर निगम के एल्डरमैन, कल लेंगे शपथ

01 Jul 2026   35 Views

महापौर से मिले रायपुर नगर निगम के एल्डरमैन, कल लेंगे शपथ

Share this post with:

रायपुर। छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम के लिये घोषित किए  11 एल्डरमैन को 2 जुलाई को कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा शपथ दिलाई जायेगी। 11 एल्डरमैन में रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडभुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. निवास राव, अनिल सोनकर, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषि साहू शामिल हैं। इससे पहले घोषित एल्डरमैनों ने बुधवार को निगम महापौर मीनल चौबे से निगम मुख्यालय कक्ष में मुलाकात की। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने उन्हें हार्दिक एवं शुभकामनायें दीं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web