CNIN News Network

महापर्व छठ...देश भर में लाखों लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया

15 Nov 2026   26 Views

महापर्व छठ...देश भर में लाखों लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया

Share this post with:

 

 

पटना,नई दिल्ली,रायपुर--देश भर में रविवार को लाखों लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। रायपुर से लेकर पटना,दिल्ली,मुंबई,लखनऊ से हर छोटे बड़े जगहों पर विधि विधान से पूजा की गई। कल सुबह उगते सूरज की पूजा के बाद चार दिनी इस महापर्व का समापन होगा। रायपुर में महादेव घाट,व्यास तालाब,कबीरनगर महोबाबाजार तालाब से लेकर लगभग 50 जगहों पर घाटों में पूजा की गई।  

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक महापर्व छठ के तीसरे दिन बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को पहला अर्घ्य दिया गया।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के घाट पर पहुंचे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने घर पर पूजा की।पटना के मिर्जापुर गांव में घाट की सजावट करने गए चार युवक पुनपुन नदी में डूब गए। एक को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है। 3 अभी भी लापता है। इनकी तलाश जारी है।

बता  दें छठ का त्योहार चार दिनों तक चलता है। इस महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्ध्य दिया गया।  आज व्रतीधारी लोगों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ डूबते हुए सूर्य की पूजा की। रायपुर में लगभग 50 जगहों पर पूजा हुई है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव को संध्या अर्घ्य देने से परिवार में सुख-समृद्धि बनीं रहती है। इसके साथ ही कुछ व्रती अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हैं। छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्यास्त के समय अर्घ्य दिया जाता है। आज घाटों में ही भीड़ नहीं रही बल्कि आने जाने वालों के कारण शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बनी रही। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web