Share this post with:
कांकेर। जिले के सरंगपाल में महानदी पुल से शनिवार सुबह को एक बुजुर्ग ने छलांग लगा दी. जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस टीम ने गोताखोरों और नगर सेना को बुलाया, उसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। गोताखोरों की मदद से महानदी में तलाश अभियान शुरू किया गया है, तेज बहाव के चलते रेस्क्यू टीम को तलाशी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कांकेर एडिशनल एसपी योगेश साहू ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि सरंगपाल पुल से एक व्यक्ति ने महानदी में छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को पुल पर एक मोपेड, मोबाइल फोन और चप्पल मिली है। जांच के बाद छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान रूपसिंह नेताम 50 वर्ष निवासी किरगोली के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि रूपसिंह नेताम दो-तीन दिन पहले काम के सिलसिले में साल्हेटोला गए थे। शनिवार को वहां से कांकेर लौटते समय उन्होंने सरंगपाल महानदी पुल पर अपनी गाड़ी रोकी और नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मौके पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को अब तक बुजुर्ग को ढूंढने में सफलता नहीं मिली है।
Share this post with:
26 Sep 2026 13 Views
26 Sep 2026 18 Views
26 Sep 2026 16 Views
25 Sep 2026 18 Views