CNIN News Network

महान नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर जब्त

19 Jun 2026   5 Views

महान नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर जब्त

Share this post with:

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा के अवैध दोहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर जिले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महान नदी क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने राजपुर विकासखंड के सिंहचौरा और गोपालपुर ग्राम स्थित महान नदी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान रेत से भरे तीन ट्रैक्टर वाहनों को पकड़ा। वाहन चालकों द्वारा रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई।
जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल गुलाटी ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए राजपुर थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमों एवं प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिले में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web