CNIN News Network

महादेव सट्टे का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार,रायपुर की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा

01 Nov 2026   27 Views

महादेव सट्टे का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार,रायपुर की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा

Share this post with:

 

0-ओमान में पकड़ा गया, सीबीआई की टीम लेकर पहुंची भारत

 

 

रायपुर--महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर उसे ओमान में पकड़ा और भारत लाया गया है। अब उसे रायपुर की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कौन है सौरभ चंद्राकर..

सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। वह पहले भिलाई में जूस फैक्ट्री नाम से एक दुकान चलाता था। साल 2017 में उसने ऑनलाइन सट्टे का कारोबार शुरू किया। इसके बाद 2019 में वह दुबई चला गया और वहां से इस कारोबार को तेजी से बढ़ाया। उस पर साल 2021 के आईपीएल के दौरान 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का सट्टा चलाने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इसी कारोबार से उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई। वहीं, ईडी ने इस मामले में अब तक 4,336 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। सौरभ चंद्राकर साल 2019 से फरार था और उस पर करीब 5,000 करोड़ रुपये के ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े आरोप हैं। सौरभ ने रवि उप्पल के साथ मिलकर महादेव बेटिंग ऐप शुरू किया। फिर देखते ही देखते यह ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क बन गया। यह मामला सामने आने के बाद से सौरभ कई सालों से फरार था।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web