CNIN News Network

महादेव सट्टा केस, हिमांशु शेखर को 10 दिसंबर तक जेल

28 Nov 2026   29 Views

महादेव सट्टा केस, हिमांशु शेखर को 10 दिसंबर तक जेल

Share this post with:

 

 

*  सौरभ से 15 करोड़ लेने के आरोप को बताया गलत

 

रायपुर--महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में आरोपी वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को शनिवार को रायपुर की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट मेें पेश किया गया। हिमांशु को कोर्ट ने 10 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

28 नवंबर तक मिली ईडी की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद एजेंसी ने उससे आगे पूछताछ के लिए रिमांड नहीं मांगी। ईडी ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड की मांग की थी। हिमांशु पर महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस रफा-दफा करवाने के लिए 15 करोड़ लेने के आरोप है।

इधर, हिमांशु ने ईडी के आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसने सौरभ चंद्राकर से कोई पैसा नहीं लिया है। उसने यह भी कहा कि ईडी के पास इस लेन-देन का कोई सबूत नहीं है। पूछताछ के दौरान उसने एजेंसी के सभी सवालों के जवाब दिए हैं।

हिमांशु के वकील फैजल रिजवी ने कोर्ट में कहा कि 15 करोड़ रुपए लेने के आरोप का समर्थन करने के लिए कोई बैंक ट्रांजेक्शन या दूसरा ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने बताया कि हिमांशु किसी बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत नहीं है, बल्कि एक लॉ फर्म में काम करता है।

कोर्ट में पेशी के दौरान हिमांशु ने अपनी जान को खतरा बताया। उसने जेल में सुरक्षा देने के लिए कोर्ट में आवेदन भी दिया। इस पर कोर्ट ने जेलर को जेल के नियमों के मुताबिक उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद हिमांशु को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web