CNIN News Network

महादेव बेटिंग ऐप मामले में टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से ईडी की पूछताछ

16 Jul 2026   32 Views

महादेव बेटिंग ऐप मामले में टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से ईडी की पूछताछ

Share this post with:

 

 

रायपुर। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टेलीविज़न होस्ट शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ की। अधिकारियों के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी इस दौरान उनके कथित वित्तीय लेन-देन, बेटिंग ऐप के प्रचार-प्रसार और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटा रही है।हवाला नेटवर्क के मुख्य संचालक खंजन ठक्कर से करीबी संबंधों का आरोप है। अवैध सट्टेबाजी के डिजिटल प्रचार और टेलीग्राम चैनल की जांच भी हो रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web