Share this post with:
रायपुर। महादेव घाट पुल के पास युवक और युवती बीच सड़क पर मारपीट करते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक और युवती पहले किसी बात पर बहस करते दिखाई देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचते हैं और काफी देर तक झूमाझटकी करते रहते हैं। इस दौरान दोनों सड़क किनारे लगे जालीदार गेट से भी टकराते हैं। युवक और युवती के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों के बीच क्या संबंध है और मारपीट की शुरुआत किसने की, यह भी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है।
Share this post with:
27 Nov 2026 2 Views
27 Nov 2026 21 Views
27 Nov 2026 29 Views
25 Nov 2026 539 Views