CNIN News Network

महतारी वंदन की 31वीं किस्त ने बनाया राखी का पर्व खास, तेलीबांधा की रंजनी ने कहा - धन्यवाद विष्णु भैया

27 Aug 2026   14 Views

महतारी वंदन की 31वीं किस्त ने बनाया राखी का पर्व खास, तेलीबांधा की रंजनी ने कहा - धन्यवाद विष्णु भैया

Share this post with:


00 बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान - महतारी वंदन से सजा राखी का त्योहार
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना एक बार फिर बहनों के लिए राखी से पहले सच्चा भाई होने का एहसास लेकर आई। तेलीबांधा स्थित गुरु घासीदास वार्ड निवासी श्रीमती रंजनी शेडे को योजना की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से ठीक पहले प्राप्त हुई। किस्त मिलते ही उनका राखी का त्योहार और भी खास हो गया। अब वह अपने भाई और परिवार के साथ धूमधाम से राखी का पर्व मनाएंगी।
श्रीमती रंजनी ने बताया कि वे हर महीने मिलने वाली महतारी वंदन की राशि से अपने बच्चे की ट्यूशन और स्कूल फीस भरती हैं। उनका सपना है कि उनका बच्चा खूब पढ़े-लिखे और जीवन में आगे बढ़े। महतारी वंदन की राशि उनके इस सपने को पूरा करने में बड़ा सहारा बन रही है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि राखी के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने के लिए मैं विष्णु भैया का दिल से धन्यवाद करती हूं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web