CNIN News Network

महंत कॉलेज में फ्रेशर पार्टी कल

02 Oct 2026   37 Views

महंत कॉलेज में फ्रेशर पार्टी कल

Share this post with:

रायपुर। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से किया गया है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के विख्यात कलाकार शामिल होंगे और प्रस्तुति देंगे। वहीं आयोजन में छात्र-छात्राओं के लिए डांसिंग फ्लोर की व्यवस्था की गई है ताकि उत्साह को एक नया मंच दिया जा सके।
आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने कहा है कि छात्र और छात्राओं के लिए व्यवस्थाएं और सुरक्षा का प्रावधान रखा गया है सभी छात्र-छात्राएं परिचय पत्र के साथ शामिल हो सकेंगे छात्र-छात्राओं से यह भी अपील की गई है की आयोजन में महाविद्यालय के गरिमा पूर्ण परिधान को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web