Share this post with:
* योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है-प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी
रायपुर--अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में योग विभाग, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.), राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एन.सी.सी. गर्ल्स बटालियन से पधारी अधिकारी महुआ भट्टाचार्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि महुआ भट्टाचार्य ने भी योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण जीवन में योग व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित एवं आत्मविश्वासी बनाता है। उन्होंने युवाओं को योग के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की योग शिक्षक प्रिया वर्मा द्वारा विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रदर्शन कराया गया तथा प्रतिभागियों को उनके लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन योग विभाग, एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं खेल विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।
Share this post with:
20 Jun 2026 9 Views
18 Jun 2026 38 Views
18 Jun 2026 18 Views
18 Jun 2026 15 Views