CNIN News Network

मशहूर सिंगर बी प्राक पहुंचे रायपुर, बोले - यहां के लोग है बहुत मर्यादित, ऐसा नहीं लगा कि वे अपने गांव को छोड़कर आए है

05 Sep 2026   8 Views

मशहूर सिंगर बी प्राक पहुंचे रायपुर, बोले - यहां के लोग है बहुत मर्यादित, ऐसा नहीं लगा कि वे अपने गांव को छोड़कर आए है

Share this post with:


रायपुर। विशाल दही हांडी उत्सव में शामिल होने के लिए आज दोपहर को मशहूर गायक बी प्राक पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे जहां लोगों के द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से वे इतने खुश हुए कि वे उन्हें ऐसा नहीं लगा कि वे अपने बचपन के गांव को छोड़कर यहां आए है। जहां पर भी वे जाते है युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ती है और कई जगहों पर भगदड़ की स्थिति तक निर्मित हो जाती है लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यहां के लोग इतने मर्यादित होगे उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सुना था कि भगवान श्रीराम का ये ननिहाल है और जैसे भगवान श्रीराम मर्यादित थे वैसे ही यहां के लोग भी मर्यादा में रहते है। स्वागत के दौरान प्रकाश माहेश्वरी ,पुष्पेंद्र उपाध्याय आजाद गुर्जर ,संजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनीष ठाकुर, वंश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web