Share this post with:
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए चार प्रमुख तहसीलों मरवाही, पेंड्रारोड, पेंड्रा और सकोला में 60 पटवारियों के हल्का नंबर बदल दिए गए है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा की ओर से 21 सितंबर 2026 को अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। नई पदस्थापना के बाद सभी संबंधित पटवारियों को निर्धारित समय में नए हल्के का प्रभार संभालना होगा।
जारी आदेश के अनुसार मरवाही, पेंड्रारोड, पेंड्रा और सकोला तहसीलों में पदस्थ पटवारियों के हल्के बदले गए हैं। इनमें मरवाही तहसील में 22, पेंड्रारोड में 18, पेंड्रा में 10 और सकोला में 10 पटवारियों का तबादला किया गया है। इस तरह कुल 60 पटवारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन की ओर से किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में कसावट लाना बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इनमें कई पटवारी लंबे समय से एक ही हल्के में पदस्थ थे। तबादले के बाद अब उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश में स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित पटवारियों को तीन दिवस के भीतर अपने नए तहसील कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके बाद उन्हें आवंटित नए पटवारी हल्के का प्रभार संभालना होगा।
Share this post with:
23 Sep 2026 9 Views
22 Sep 2026 11 Views
22 Sep 2026 19 Views
21 Sep 2026 44 Views
21 Sep 2026 23 Views
19 Sep 2026 200 Views