CNIN News Network

मरकाटोला घाट सड़क हादसे पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने जताया गहरा शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

25 Sep 2026   6 Views

मरकाटोला घाट सड़क हादसे पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने जताया गहरा शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

Share this post with:

रायपुर। कांकेर, बालोद एवं धमतरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कवर्धा के लोगों के निधन पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतजनों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के उपचार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल रेफर किए गए सभी घायलों के समुचित एवं बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। शर्मा ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि मरकाटोला घाट पर हुए सड़क हादसे में कवर्धा के लोगों के निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस दु:खद घटना में दिवंगतजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web