Share this post with:
0-पीएम मोदी बोले- टीएमसी का घमंड टूटा, भाजपा की जीत तय
कोलकाता-पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव की रैली में कहा कि पहले फेज के मतदान में ञ्जरूष्ट का घमंड टूट चुका है। दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती दिख रही है। क्करू ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं। मोदी ने कहा, '15 साल पहले टीएमसी 'मां, माटी, मानुष' का नारा देकर सत्ता में आई थी, आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते। अगर ये लोग ये शब्द बोलेंगे, तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी के राज में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं है। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। मोदी बनगांव के बाद आज आरामबाग में जनसभा कर रहे हैं इसके बाद शाम 5.30 बजे कोलकाता में उनका रोड शो है। पीएम मतुआ समुदाय से जुड़े मंदिर भी जाएंगे। ये मंदिर संप्रदाय के संस्थापकों- हरि चंद और गुरु चंद ठाकुर का पवित्र स्थल है। मोदी ने कहा- बंगाल के युवा काफी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन टीएमसी सरकार ने उन्हें नशे की ओर धकेल दिया है। हमारा बंगाल 'क्रिएटिविटी का किंग' है। भाजपा बंगाल के युवाओं की रचनात्मकता को ताकत देगी। आजकल बंगाल के बच्चों के म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सराहे जा रहे हैं। मैंने भी कुछ रील्स देखी हैं। जिन्हें झालमुड़ी से चिढ़ है, उन्हें युवाओं की क्रिएटिविटी भी पसंद नहीं आती। लेकिन भाजपा इस ऑरेंज इकॉनमी और कंटेंट क्रिएशन को बंगाल की ताकत बनाएगी। बंगाल की महिलाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इस बात से दिखती है कि हमने संदेशखाली पीडि़ता और आरजी कर डॉक्टर की मां को चुनावी टिकट दिया है। टीएमसी की निर्मम सरकार बंगाल की महिलाओं पर अत्याचार करने वाले गुंडों के साथ खड़ी रहती है। अब समय आ गया है कि बंगाल की जनता कहे- अब और नहीं सहेंगे।4 मई के बाद बंगाल में भाजपा की नई सरकार बनने पर महिलाओं के साथ रेप और अत्याचार करने वाले अपराधियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा। बंगाल में अब सिर्फ एक ही नारा है 'पलटानो दरकार'।
Share this post with:
26 Apr 2026 15 Views
26 Apr 2026 16 Views
24 Apr 2026 20 Views