Share this post with:
0-स्पीकर से मिले, समर्थन पत्र सौंपा
कोलकाता--पश्चिम बंगाल में टीएमसी में फूट पड़ती नजर आ रही है। पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को 58 बागी विधायकों ने विधायक दल का नेता घोषित किया। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस को समर्थन पत्र भी सौंपा। पूरे मामले में अभी ममता का बयान नहीं आया है।
सूत्रों के मुताबिक ऋतब्रत बनर्जी, संदीपन साहा और अन्य बागी विधायक स्पीकर से मिले और 58 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र जमा किया। बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को अब भी पार्टी अध्यक्ष बताया है। लेकिन वे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
बंगाल में हुए चुनाव में टीएमसी ने 80 सीटें जीतीं थीं। जिसमें से 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया। दावा किया जा रहा है कि ममता के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं।
बागी गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता बनाया गया है। वहीं अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है।
Share this post with:
02 Jun 2026 8 Views
02 Jun 2026 26 Views