CNIN News Network

मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगा यूसीसी, सीएम मोहन यादव बोले- मानसून सत्र में पेश करेंगे विधेयक

01 Jun 2026   12 Views

मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगा यूसीसी, सीएम मोहन यादव बोले- मानसून सत्र में पेश करेंगे विधेयक

Share this post with:

 

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। इसके लिए गठित समिति विभिन्न पक्षों से सुझाव जुटा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यूसीसी विधेयक विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। सरकार सभी धर्मों और समुदायों के नागरिकों से सुझाव लेकर व्यापक सहमति के आधार पर इसे लागू करने की तैयारी कर रही है।

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विधेयक का प्रारूप तैयार करने के लिए गठित समिति की पहली बैठक 12 मई 2026 मंगलवार को नई दिल्ली में हुई थी। इस बैठक में आदिवासियों से जुड़े मामलों पर किस तरह आगे बढऩा है, इस पर भी चर्चा हुई थी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web