CNIN News Network

मधुशाला बार में युवक ने किराना व्यापारी पर बीयर की बोतल से किया हमला, तलाश जारी

21 Apr 2026   21 Views

मधुशाला बार में युवक ने किराना व्यापारी पर बीयर की बोतल से किया हमला, तलाश जारी

Share this post with:


रायपुर। रायपुरा चौक स्थित मधुशाला बार में सोमवार देर रात कार सवार युवक ने बार में घुसकर किराना व्यापारी पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया और धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस डीडीनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जामगांव निवासी किराना व्यापारी संदीप अग्रवाल 18 अप्रैल की रात अपने दोस्त अनिवेश प्रताप सिंह के साथ मधुशाला बार पहुंचे थे। रात करीब 11:30 बजे दोनों बार के बाहर खड़े थे, तभी चंगोराभाठा निवासी हर्ष शुक्ला तेज रफ्तार कार से वहां पहुंचा और अचानक उनके सामने गाड़ी रोक दी। इस हरकत से घबराकर दोनों अंदर बार में चले गए। हर्ष शुक्ला भी उनके पीछे-पीछे बार के अंदर घुस आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने फ्रिज से बीयर की बोतल निकाली और संदीप अग्रवाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में संदीप के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
घटना के दौरान अनिवेश प्रताप सिंह ने बीच-बचाव किया, जिससे विवाद और ज्यादा नहीं बढ़ा। हालांकि मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। उसको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web