Share this post with:
रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के साथ ही ट्रेनों के परिचालन गतिशीलता संबंधी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन (फेस-।।) एवं भूतेश्वर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी।
10 अक्टूबर को निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर दुर्ग आएगी ।
10 अक्टूबर को फिरोजपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया दिल्ली सफदरगंज-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर सिवनी जायेगी ।
10 अक्टूबर को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर पुरी जायेगी ।
9 अक्टूबर को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया आगरा कैंट- मितावली- गाजियाबाद-नई दिल्ली मार्ग होकर अमृतसर जायेगी । यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, हृञ्जश्वस्/रेलवन ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें ।
Share this post with:
08 Oct 2026 37 Views
08 Oct 2026 33 Views
08 Oct 2026 28 Views
08 Oct 2026 36 Views
08 Oct 2026 12 Views
07 Oct 2026 34 Views
07 Oct 2026 28 Views