Share this post with:
00 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, प्रस्तावों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जताई सहमति
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित युक्तियुक्तकरण की जानकारी दी गई तथा उनके सुझाव एवं विचार प्राप्त किए गए। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत प्रस्तावों पर अपनी सहमति व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया 02 नवंबर 2026 तक पूर्ण की जानी है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाना है।
Share this post with:
28 Oct 2026 4 Views
28 Oct 2026 4 Views
28 Oct 2026 14 Views
27 Oct 2026 41 Views
26 Oct 2026 46 Views