Share this post with:
गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी-। असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के तहत आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। तीनों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा, पारदर्शिता और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती से लेकर मतदान कर्मियों की पूरी तैयारी कर ली है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो लोकतंत्र के प्रति जागरूकता को दर्शाती हैं। देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग चल रही है। कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक असम में 17.87प्रश, केरलम में 16.23प्रश और पुडुचेरी में 17.41प्रस मतदान हुआ।
Share this post with:
18 Apr 2026 3 Views