CNIN News Network

मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ

12 Jul 2026   10 Views

मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Share this post with:

00 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर पंचायत समोदा में किया था लोकार्पण

रायपुर। प्रशासनिक सेवाओं को आमजन के और अधिक निकट, सुलभ और प्रभावी बनाने की उद्देश्य से मंदिर हसौद में नए तहसील कार्यालय का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण नगर पंचायत समोदा में 9 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया था, जिसका शुभारम्भ रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया।

अग्रवाल ने कहा कि मंदिर हसौद का यह नया तहसील कार्यालय शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों में अब अधिक सुविधा और तेजी मिलेगी। नवनिर्मित तहसील कार्यालय में 13 कक्ष है और 3 कोर्ट बनाए गए है। इसके अलावा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि इस आधुनिक तहसील कार्यालय का निर्माण 66.20 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जो क्षेत्र के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा और सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web