CNIN News Network

मंत्री राजवाड़े ने दिव्यांगजनों को वितरित किए व्हीलचेयर एवं सहायक उपकरण

21 Aug 2026   9 Views

मंत्री राजवाड़े ने दिव्यांगजनों को वितरित किए व्हीलचेयर एवं सहायक उपकरण

Share this post with:

00 आत्मीयता से मुलाकात कर जाना हालचाल, सहायक उपकरणों से आसान होगी दिव्यांगजनों की राह
बलरामपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज बलरामपुर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में 6 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण एवं सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य, दैनिक जीवन की आवश्यकताओं और सामने आ रही कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सौनी निवासी श्री धनेश्वर सोनी को बैसाखी, भनौरा निवासी श्री निशांत पैकरा एवं बड़की महरी निवासी सुश्री महिमा दास को व्हीलचेयर, भनौरा निवासी श्री गौरीशंकर एवं श्री फनु सिंह को स्टिक तथा सौनी निवासी सुश्री ममता पाल को स्मार्टफोन प्रदान किया।
सहायक उपकरण प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही दैनिक जीवन के कार्यों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक शासन की योजनाओं और सहायक उपकरणों का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web