Share this post with:
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सूरजपुर जिला अंतर्गत अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित पवित्र कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बीरपुर पासंग नाला से श्रद्धापूर्वक पवित्र जल उठाया और शिवभक्तों के साथ पदयात्रा करते हुए शिव मंदिर पहुंचीं। मंदिर प्रांगण में उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। कांवड़ यात्रा के दौरान वे श्रद्धालुओं के साथ शिव भक्ति में लीन नजर आईं, जिससे क्षेत्रवासियों और कांवडिय़ों में भारी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर पूजा-अर्चना के पश्चात् मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पवित्र महीना है। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से मंगलकामना करते हुए कहा, महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे तथा हमारा छत्तीसगढ़ राज्य सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे। पूरा आयोजन क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस पवित्र कांवड़ यात्रा एवं दर्शन कार्यक्रम में मंत्री महोदया के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।
Share this post with:
03 Aug 2026 13 Views
03 Aug 2026 335 Views
02 Aug 2026 15 Views
01 Aug 2026 61 Views
01 Aug 2026 31 Views