Share this post with:
रामानुजगंज। आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नगर पालिका परिषद् रामानुजगंज अंतर्गत लगभग 14 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री श्री नेताम ने क्षेत्र के नागरिकों को इन विकास कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगरीय निकायों के चहुंमुखी विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
शिविर में अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये के कार्यों की आधारशिला रखी गई है। इसमें नगर की जीवनदायिनी कन्हर नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत 4 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) प्रमुख है, जिससे कन्हर नदी में मिलने वाले गंदे पानी की समुचित निकासी और उपचार हो सकेगा। आज कुल 53 विकास कार्यों हेतु 576.46 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के तहत सामाजिक एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण है, जिसकी लागत 241.93 लाख रुपये है।
Share this post with:
01 Jun 2026 6 Views
01 Jun 2026 14 Views
01 Jun 2026 19 Views
01 Jun 2026 25 Views
01 Jun 2026 51 Views