Share this post with:
रायपुर। मंत्रालयीन एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय के कर्मचारियों के स्टाफ बस सेवा अवधि में अप्रैल 2027 तक वृद्धि कर दी गई है और बस संचालक को बसों का नियमित मेंटेनेंस चेकअप कराने के लिए भी कहा गया है।
उप सचिव पुलक भट्टाचार्य ने निगम आयुक्त और सीईओ एनआरडीए को भेज पत्र में कहा है कि रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड एवं नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मध्य बस संचालन हेतु एमओयू के प्रावधानों एवं निविदा की प्रक्रिया पूर्ण तथा नवीन व्यवस्था प्रारंभ होने तक या 6 माह की अवधि पर छत्तीसगढ़ मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालय एवं नवा रायपुर में स्थित शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवागमन के लिए 1 नवंबर 26 से 30 अप्रैल 27 तक प्रति बस पास की मासिक प्रस्तावित दर रूपये 3066/- की स्वीकृति प्रदान करता है।
निविदा की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात तथा नवीन व्यवस्था प्रारंभ होने तक या 6 माह की अवधि जो भी पहले हो नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को बस संचालन किये जाने हेतु अनुबंध में वृद्धि करने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को बस संचालन के लिए अधिकृत किया जाता है। इस दौरान समस्त बसों का नियमित चैकअप कराया जाए, खराब बसों के स्थान पर नई बसें शीघ्र चलाए, यदि कोई बस खराब होती है तो तत्काल बस उपलब्ध कराई जाये, चालकों एवं परिचालकों का नियमित मेडिकल कराया जावे तथा उनके द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों से सदव्यवहार किया जाए, बसों के आगमन एवं प्रस्थान हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश अनुसार समस्त बसों का संचालन किया जाए। वित्त विभाग के निर्देश अनुसार 01 जनवरी 2025 के उपरांत नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को नि:शुल्क बस पास सुविधा नहीं दी जाएगी।
Share this post with:
28 Oct 2026 0 Views
28 Oct 2026 18 Views
27 Oct 2026 41 Views
26 Oct 2026 46 Views