CNIN News Network

मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने 10 संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित

04 Nov 2026   3 Views

मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने 10 संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित

Share this post with:


बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में संरक्षित रेल परिचालन के प्रति सतर्कता, सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने वाले मंडल के 10 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित रेलकर्मियों में श्री राकेश कुमार चौरसिया (सहायक लोको पायलट), श्री पी.एस. राव (ट्रेन मैनेजर), श्री प्रफुल्ल रंजन कुमार (जेई/पी.वे), श्री अरुण कुमार (वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर), श्रीमती प्रेमलता (सहायक/सी एंड डब्ल्यू), श्री दिलीप कुमार बर्मन (स्टेशन मास्टर), श्री अनुराग कुमार गुप्ता (टीएम-आईवी/डीटीएम-11), श्री जयराम कुमार (सहायक लोको पायलट), श्री एस.के. पाठक (गेटमैन बीके-69) एवं श्री विनोद कुमार (वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर) शामिल हैं।
इन रेलकर्मियों ने विगत दिनों ड्यूटी के दौरान असामान्य परिस्थितियों एवं संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर सराहनीय कार्य किए। इनमें जेसीबी के अचानक ट्रैक पर आने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को दुर्घटना से बचाना, ब्रेक वैन से धुआं एवं हॉट एक्सल की पहचान, रेल फ्रैक्चर देखना, वैगन में टूटे कंट्रोल रॉड तथा लटकती हुई कंट्रोल रॉड को देखना, चक्का टूटने की सूचना देना, ट्रेन में गंभीर ब्रेक बाइंडिंग की पहचान करना तथा ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देना जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही मॉक ड्रिल में भी सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सराहनीय योगदान दिया गया।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने सभी संरक्षा प्रहरियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्मचारियों की ऐसी सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के. श्रीनिवास एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री मनीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web