CNIN News Network

भोपालपटनम पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान जारी

13 Sep 2026   9 Views

भोपालपटनम पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान जारी

Share this post with:

बीजापुुर। जिले में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए थाना भोपालपटनम पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीम अब तक थाना क्षेत्र के 20 से 25 स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर चुकी है। पुलिस टीम स्कूल, बैंक, हाट-बाजार, बस स्टैंड, ग्राम पंचायत सहित सार्वजनिक एवं सामुदायिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रशिक्षु उप निरीक्षक अभिषेक सिन्हा, उप निरीक्षक प्रमोद दुबे, कृष्णा मरकाम, थॉमस तिर्की एवं जोगाराम वाचम लोगों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दे रहे हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी के नाम पर ठगी, बैंक खाते और एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web