CNIN News Network

भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस

16 Apr 2026   5 Views

भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस

Share this post with:


बीजापुर। जिले के भोपालपटनम में यातायात व्यवस्था और भविष्य में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए भोपालपटनम के तहसीलदार लक्ष्मण कुमार राठिया ने 74 मकान और दुकान मालिकों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वाले 74 लोगों को तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नोटिस पाने वाले 74 लोगों को तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन के इस रुख से नगरवासियों में चर्चा का विषय है। व्यापारियों द्वारा सड़कों पर शेड निकालना और मकान मालिकों द्वारा नालियों के ऊपर अवैध पक्का निर्माण करने से भोपालपटनम नगर की स्थिति खराब हो गई है। सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
भोपालपटनम तहसीलदार लक्ष्मण कुमार राठिया ने बताया कि नगर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। आने वाले समय में नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, जिसके लिए शासकीय भूमि खाली कराना जरूरी है। फिलहाल 74 मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर पेशी के लिए बुलाया गया है। यदि तय समय में स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटया जायेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

AD R.O. No. - 13404/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web