Share this post with:
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस के 10 नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ली।
समारोह के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के लिए सक्रियता से काम करने को कहा। नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के 10 नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की घटना भैरमगढ़ की स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Share this post with:
28 Nov 2026 10 Views
28 Nov 2026 7 Views
28 Nov 2026 17 Views
28 Nov 2026 19 Views