Share this post with:
00 भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद पाण्डेय की बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान जिसमें उन्होंने ने राहुल गांधी को श्रीकृष्ण बताया है, उस तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि बघेल के इस बयान को सुनकर उन्हें एक बार फिर उनके स्वर्गीय पूज्य पिताजी की याद आ गई, जिनके समय में भी इसी प्रकार के तर्क-कुतर्क देखने को मिलते थे।
पाण्डेय ने कहा कि वह (श्री पाण्डेय स्वयं) राहुल गांधी की तुलना दुशासन, दुर्योधन या कंस से करके कंस, दुर्योधन और दुशासन का अपमान नहीं करेंगे। लेकिन, चमचागिरी की भी कोई सीमा होती है। कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस में केवल चमचागिरी से ही पद, कद और प्रतिभा को मापा जाता है। पाण्डेय ने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकांत बरुआ ने भी चाटुकारिता की हद पार करते हुए इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा कहकर इंदिरा गांधी को भारत माता का दर्जा दे दिया था। श्री पाण्डेय ने कहा कि कहाँ योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और कहाँ राहुल गांधी! बघेल को कम-से-कम एक बार सोच-समझकर अपनी बात की सीमा तय करनी चाहिए थी। दिग्विजय सिंह के शासनकाल का उल्लेख करते हुए पाण्डेय ने कहा कि उस समय प्रसिद्ध कविता यह कदंब का पेड़ अगर माँ! होता यमुना तीरे, मैं भी उस पर बैठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे तक को साम्प्रदायिक बताकर पाठ्यक्रम से हटा दिया गया था, और आज वही कांग्रेस भगवान श्रीकृष्ण के नाम का राजनीतिक उपयोग कर रही है!
Share this post with:
11 Nov 2026 1 Views
11 Nov 2026 1 Views
11 Nov 2026 9 Views
10 Nov 2026 25 Views
10 Nov 2026 16 Views
09 Nov 2026 29 Views
07 Nov 2026 55 Views
05 Nov 2026 50 Views