CNIN News Network

भीषण सड़क हादसे में चारामा के दो युवकों की हुई मौत

19 May 2026   13 Views

भीषण सड़क हादसे में चारामा के दो युवकों की हुई मौत

Share this post with:

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंर्तगत एनएच 30 पर रतेसरा के पास 8 मई की देर रात 11:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में चारामा नगर के दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चारामा निवासी इंद्र किरी (20), अपने मित्र मुजीब खान के साथ एक्टिवा स्कूटी (सीजी 05 एएस 9200) से रतेसरा की ओर जा रहे थे। रतेसरा मोड़ के पास सामने से आ रहे एक माजदा वाहन (सीजी 07 सीजे 9146) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह डैमेज हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से दोनों घायल युवकाे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान इंद्र किरी ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मुजीब खान को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन उन्होंने भी इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक इंद्र किरी के परिजनों की शिकायत पर माजदा गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है, आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web