CNIN News Network

भिलाई स्टील प्लांट को बेचने की चर्चा के बीच इस्पात मंत्रालय ने ट्वीट कर दिया स्पष्टीकरण

18 Oct 2026   32 Views

भिलाई स्टील प्लांट को बेचने की चर्चा के बीच इस्पात मंत्रालय ने ट्वीट कर दिया स्पष्टीकरण

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांटको बेचे जाने की अटकलों के बीच इस्पात मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर उन खबरों में किए गए दावों को गलत बताया है, जिनमें भिलाई स्टील प्लांट की बिक्री की आशंका जताई गई थी। इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। भिलाई नगर के विधायक रिकेश सेन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से बिक्री संबंधी दावों के प्रमाण पेश करने की मांग की है।

Image


भिलाई स्टील प्लांट की बिक्री को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से स्पष्टीकरण जारी किया। मंत्रालय ने कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की कतरनें साझा करते हुए कहा कि भिलाई स्टील प्लांट को बेचे जाने का दावा गलत है। मंत्रालय के इस बयान के बाद प्लांट की बिक्री को लेकर चल रही अटकलों पर आधिकारिक पक्ष सामने आया है। हालांकि, इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। ऐसे में मंत्रालय के स्पष्टीकरण को इस पूरे विवाद में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web