Share this post with:
भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भिलाई शहर की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अंतिम संस्कार 27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में किया जायेगा। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान सहज सरल व्यवहार और व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहे। दलगत राजनीति से परे सभी दलों के लोगों से उनके मधुर संबंध रहे। भिलाई दुर्ग राजनांदगांव व रायपुर तक उनके शुभचिंतकों ने उन्हे याद करते हुए श्रद्दांजलि दी है।
Share this post with:
27 Aug 2026 43 Views
27 Aug 2026 43 Views
26 Aug 2026 29 Views
26 Aug 2026 30 Views
26 Aug 2026 23 Views
25 Aug 2026 66 Views