Share this post with:
दुर्ग। भिलाई क्षेत्र की एक 2 साल 11 माह की बच्ची में एच 1 एन। वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची का फिलहाल निजी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज ने बताया कि बच्ची को दो दिन पहले तेज बुखार और फ्लू के लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशंका के आधार पर जब आरटी-पीसीआर जांच कराई गई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची के घर पहुंची और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। संपर्क में आए लोगों का ब्योरा जुटाया जा रहा है ताकि संक्रमण को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।
Share this post with:
21 Aug 2026 37 Views
21 Aug 2026 22 Views
20 Aug 2026 207 Views
20 Aug 2026 37 Views