Share this post with:
भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हराया।
शनिवार को भारत ने मेंस क्रिकेट, आर्चरी, गोल्फ और कुश्ती में भी 1-1 गोल्ड जीता। भारत अब 21 गोल्ड सहित कुल 85 मेडल के साथ टैली में चौथे स्थान पर आ गया है।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह 11वें और जुगरात 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे। वहीं, 14वें मिनट में मलेशिया के शेलो सिल्वरियस ने फील्ड गोल किया।
42वें मिनट में हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। 54वें मिनट में शिलानंद ने फील्ड गोल किया। 57वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया। इस जीत से भारत ने 2028 ओलिंपिक गेम्स का टिकट भी हासिल कर लिया है.
Share this post with:
03 Oct 2026 24 Views