Share this post with:
नई दिल्ली। गत वर्ष की एशियन गेम्स महिला गोल्ड क्रिकेट चैंपियन भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से शिकस्त देते हुए खिताब को अपने पास बरकरार रखा।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया ।जिसमें स्मृति मंधाना के शानदार 79 रन शामिल थे।जबकि ऋचा घोष 49 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली वर्मा ने 48 रन का योगदान दिया।भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए।भारत ने जो श्रीलंका के खिलाफ स्कोर बनाया वो एशियाई क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है ।
217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.4ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। भारत की ओर से गेंदबाजों ने लगातार विकेट हासिल किए और श्रीलंका को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।भारतीय महिला टीम ने इससे पहले 2022 एशियन गेम्स में भी क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था। इस बार टीम ने खिताब बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया।
Share this post with:
22 Sep 2026 11 Views
22 Sep 2026 19 Views
21 Sep 2026 44 Views
21 Sep 2026 22 Views
19 Sep 2026 200 Views