Share this post with:
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गत 30 सितंबर को एक भयानक आपातकालीन स्थिति और कॉकपिट हमले के दौरान अदम्य साहस, सूझबूझ और असाधारण वीरता का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर और 'फ्लाईदुबईÓ एयरलाइन के क्रू सदस्यों को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छर ने जिस तरह से सूझबूझ दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, उसने विमान में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली और एक बड़े आसन्न हवाई हादसे को टाल दिया।
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस घटना में शामिल क्रू सदस्यों को 'फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद Ó से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके साहस, पेशेवर रवैये और आपातकालीन स्थिति के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों को मान्यता देने के लिए दिया गया। यह सम्मान दुबई के क्राउन प्रिंस, उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा प्रदान किया गया।
Share this post with:
29 Oct 2026 9 Views
28 Oct 2026 32 Views
28 Oct 2026 30 Views