Share this post with:
0-फाइनल में चीन को 3-1 से हराया; दीपिका ने 2 गोल दागे
भोपाल-भारत ने महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब चौथी बार जीत लिया है। भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 3-1 से हराया। भारत के लिए दीपिका ने दो, इशिका ने एक गोल किया।
इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।इससे पहले भारत और साउथ कोरिया तीन-तीन बार चैंपियन बने थे। भारत ने 2016, 2023 और 2024 में यह ट्रॉफी जीती थी।
* -चीन ने बढ़त बनाई, फिर भारत ने पलट दिया मैच
* फाइनल में चीन ने भारत के खिलाफ पहले गोल करके बढ़त बनाई। चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल दागकर चीन को 1-0 से आगे कर दिया।
* भारत को बराबरी के लिए तीसरे क्वार्टर तक इंतजार करना पड़ा। दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड में गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।
* करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड में गोल दागकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।
* दीपिका ने 42 मिनट 25 सेकेंड में अपना दूसरा गोल किया और भारत की बढ़त 3-1 कर दी।
--टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा
भारत ने लीग स्टेज में मलेशिया, साउथ कोरिया, थाईलैंड, चीन और जापान को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में दीपिका ने दो गोल किए थे। उनके अलावा मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनेलिता टोप्पो और इशिका ने एक-एक गोल किया था। चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
Share this post with:
28 Nov 2026 16 Views
28 Nov 2026 18 Views