CNIN News Network

भारत ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर जीता

20 Sep 2026   14 Views

फाइनल मैच के दौरान भारतीय महिला टीम की एलावेनिल वलारिवन
फाइनल मैच के दौरान भारतीय महिला टीम की एलावेनिल वलारिवन

Share this post with:

 

 

भारत ने 20वें एशियन गेम्स में पहला मेडल जीत लिया है। भारतीय महिला राइफल टीम ने 10 मीटर इवेंट में 1898.0 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर जीता। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदारसा विनोद की टीम ने 1898.0 अंक हासिल किए।चीन ने 1904.2 अंकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड जीता। मेजबान जापान 1897.1 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यह एची-नागोया 20वें एशियन गेम्स में भारत का पहला पक्का मेडल है।

इससे पहले सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेडिशनल कैटेगरी (-60 केजी) के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया।30 साल की सुचिका ने मंगोलिया की अल्तनचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराया। भारत की महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। पहले दिन 9 खेलों में 27 गोल्ड मेडल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा स्विमिंग में 7 गोल्ड दांव पर होंगे। इसके अलावा टेकबॉल में 5 और कराटे में 4 गोल्ड का फैसला होगा।

 

 

 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web