CNIN News Network

भारत को एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड,नीरू ट्रैप शूटिंग में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला

29 Sep 2026   23 Views

भारत को एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड,नीरू ट्रैप शूटिंग में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Share this post with:

 

नगोया, जापान--भारत ने एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को विमेंस ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वे इस इवेंट में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

 

26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। उन्होंने टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। टीम में आशिमा अहलावत और मनीषा कीर भी शामिल रहीं। गोल्ड चीन ने जीता।

 

इसके अलावा, बॉक्सिंग में नरेंदर ने ब्रॉन्ज दिलाया। भारत के 2 बॉक्सर परवीन हुड्?डा और अंकुश पंघाल भी फाइनल में पहुंच गए हैं।भारत ने अब तक 5 गोल्ड सहित 47 मेडल जीते हैं। आज भारत मेडल की हाफ सेंचुरी पूरी कर सकता है। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web