CNIN News Network

भारत को एशियन गेम्स में 7वां गोल्ड,महिला तीरंदाजी टीम ने जीता

30 Sep 2026   10115 Views

भारत को एशियन गेम्स में 7वां गोल्ड,महिला तीरंदाजी टीम ने जीता

Share this post with:

 

0-वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की; मिक्स्ड टीम भी फाइनल में

 

 

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 7वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। बुधवार को टीम इंडिया ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट में चीन को 238-234 से हराया। वहीं, भारतीय जोड़ी मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में पहुंच गई।

इस टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल हैं। पृथिका और ज्योति ने फाइनल में एक भी निशाना नहीं चूका। मिक्स्ड में चिकिता तनिपार्थी और राजेश जाधाव की जोड़ी ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 156-155 से हराया।

इसके अलावा, भारतीय महिलाओं ने स्क्वॉश में भी मेडल पक्का कर लिया है। उसने सिंगापुर को क्वार्टर फाइनल मैच में 2-0 से हराया। सेमीफाइनल में किस टीम से होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web