Share this post with:
0-चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया
नागोया (जापान)-भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया।
शुक्रवार को गोलकीपर सविता पूनिया ने फर्स्ट हाफ में चीन का पेनल्टी स्ट्रोक रोककर भारत की बढ़त कायम रखी। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
भारत ने इससे पहले 1982 में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीता था। विमेंस हॉकी के गोल्ड के साथ भारत के कुल 16 गोल्ड हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें नंबर पर है।
* -13वें दिन 6 गोल्ड
पहला: सुबह भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में गोल्ड जीता था।
दूसरा: बॉक्सर परवीन हुड्डा ने विमेंस 65 किग्रा में गोल्ड जीता।
तीसरा: लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा में गोल्ड जीता।
चौथा: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता।
पांचवां: सुजीत कलकल ने अंकुश के गोल्ड से पहले पुरुष रेसलिंग के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता।
छठवां: विमेंस हॉकी फाइनल में भारत ने चीन को हराकर गोल्ड जीता।
Share this post with:
01 Oct 2026 2956 Views
01 Oct 2026 3134 Views
01 Oct 2026 1438 Views
01 Oct 2026 2956 Views
01 Oct 2026 3134 Views