Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अभिनेता/गायक और रंगझांझर लोक कला समूह के संचालक सुनील तिवारी को 2026 के 100 प्रभावशाली भारतीयों में शामिल किया गया है। उन्हें नई दिल्ली के होटल हयात में आयोजित सम्मान समारोह में एएफआई एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की सीनियर वॉयस प्रेसिडेंट अंजू बॉबी जार्ज के हाथों छत्तीसगढ़ी लोककला में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य एवं प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया और भारत के 100 प्रभावशाली व्यक्तित्व में शामिल किया गया। इस अवसर पर लेखक डॉ तिलक तंवर की $िकताब 100 प्रेरक भारतीय का विमोचन भी किया गया इस दौरान भारतीय डाक विभाग के द्वारा सुनील तिवारी के नाम से 500 रुपये का एक डाक टिकट भी जारी किया गया।
सुनील तिवारी छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है इसके पूर्व छत्तीसगढ़ शासन नें भी उन्हें चक्रधर सम्मान से अलंकृत किया है। 100 प्रेरक भारतीय उन 100 भारतीयों का लेखा जोखा है जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन किए बल्कि अपने कार्य से समाज को एक नई दिशा दी, व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर अपनी ही विधा के अन्य लोगों को उचित स्थान पर स्थापित कर विश्व स्तर पर अपने क्षेत्र को पहचान दिलाई। इस कार्यक्रम में पूरे भारत से ऐसे लोगों ने हिस्सा लिया जिन्होंने अपने कार्य और नेतृत्व से कला, साहित्य, सिनेमा, स्वास्थ्य और समाजसेवा में उल्लेखनीय काम किया है।
सम्मान प्राप्त होने पर सुनील तिवारी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लोककला का सम्मान है, उन्होंने अपने सम्मान को छत्तीसगढ़ के लोक कलाकरों को समर्पित किया। ज्ञात हो कि सुनील तिवारी अपने छात्र जीवन से ही प्रदेश को गौरान्वित कर रहे है उन्हें बतौर स्काउट्स राष्ट्रपति आर वेंकटरामन द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें कला के क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त हुए हैं।
Share this post with:
28 Nov 2026 1 Views
28 Nov 2026 2 Views
27 Nov 2026 100 Views
27 Nov 2026 125 Views
25 Nov 2026 612 Views